झांके मुसका के
झांके मुसका के इन नैनन में, नैना ये तेरे कतल कर जाए
विरह कोई अब पास न आये, आये तो फिर ये पीर बढ़ जाये
आस लगाये तोरे आवन की,तोहरे संदेशवा पढ़े दिन रतिया
खोज खबर भी मुह फेरे,मनवा कहे अब लिखू कोई पतिया
तोहके अगोरे गाये गान मंगल के , देखू जो तुझको नयन तर जाए
झांके अब काहे तू मोरे नयनवा, नैना ये तेरे कतल कर जाए
प्रीत की ऋतु है अब आयी हुई , शोभा इसकी हुई है लाल
लेऊँ बलैया तोरे इन नैनन की, चोट इनकी गजब है कमाल
मोल जो करिहै इन चोटन की,सारी विपदा हमी पे पड़ जाए
झांके अब काहे तू मोरे नयनवा, नैना ये तेरे कतल कर जाए
दाम लगाए कोई जांच परख कर,आये जो कोई करे तोल मोल
अमोलक है ई मोरी लगनिया सबको बताऊ बजाई के ढोल
सोच नाही पाए छवि तोरे दर्शन की,सोचे तो हमही खुशी से मर जाये
झांके अब काहे तू मोरे नयनवा, नैना ये तेरे कतल कर जाए
बतिया कराए ,कराए ई मिलनवा बंधन है जो ये तोरे मोरे मन की
चोख पुराये खूब सजाए तोरा आवन रीत बढ़ाये मोरे आंगन की
अइयो अंगनवा तो भाग जागे मोरे बिरह निगोड़ी खड़े जर जाए
झांके अब काहे तू मोरे नयनवा, नैना ये तेरे कतल कर जाए
Comments
Post a Comment