संघर्ष ही प्रमाण है

संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो का उड़ान है।

मौत से विजय की नई एक तान है
वीरता के बागानों में नई एक खान है।
चढ़ा हिम्मतों के शीश पर मैं यही कहू
संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो की उड़ान है।

कर्कश से मैं क्यों डरु।
शामिल हो इसमे मैं लडूं।
जोर की तो यही पहचान है।
संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो की उड़ान है।

जीत हार का मैं क्या करूँ।
मौत पाश को बाहों में भरू।
हर कफन को मेरा सलाम है।
संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो की उड़ान है।

कभी द्वंद की दहाड़ हो ।
कभी समर का पहाड़ हो।
मौत का आगाज़ हो शत्रु का प्रहार हो
सामने खड़ा मिले,मेरा कमान है
संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो की उड़ान है।

मुश्किलों को मैं तोड़ डालू
शत्रु की राह मैं मोड़ डालू
हौसलो को उसके कोड़ डालू
हर शत पथिक को मेरा क्रांति सलाम है
संघर्ष ही एक प्रमाण है।
ये हौसलो की उड़ान है।

बृजेश यदुवंशी

Comments

Popular Posts