इबादत नही करना।

चमन जार ठुकरा के कांटो की सोहबत नही करना
आग से हाथ मिलाके ठंडक की हशरत नही करना।

इश्क़ में इंसान को सिर्फ इंसान ही रहने देना बावरें
खुदा बनाकर  तू कभी  इनकी इबादत नही करना।

बड़े  मतलबी  होते  है जो  अपना बन कर आते है
ऐसे राही से दिल लगाना,पर मोहब्बत नही करना।

हर हसीं चेहरे के  पीछे एक  फरेब होता है इलाही
ऐसे चेहरों पर बावरे तू  कोई  इनायत नहीं करना।

मौका मिलते ही  जख्मो की सौदागरी करने लगेंगे
इन "दोस्तो" से  कभी  कोई  शिकायत नही करना।


ये  ताक़  पर  रख  देंगे  तेरी  शख्शियत  को कभी

किसी उम्मीद के भरोसे अपनी ये हालत नही करना। 

Comments

Popular Posts