Posts

Showing posts from December, 2019

गांधी वह है , जिसकी तारीफ करके भी लोग ऊँचाई तक पहुचे, और उसकी बुराई और हत्या करके भी लोग भारत में सत्ता तक पहुँचे। गांधी भारत की पहचान है। गांधी भारत की शान है। गांधी भारत के लोगो का नाम है। गांधी वो जो सच पर डिग कर घमंड , असत्य, तानाशाही, और अत्यचार को संवेदनशीलता के साथ खत्म करे। सरदार भगत सिंह ने गांधी के बारे में कहा " गांधी सच मे देश के नायक है ,उन्होंने सारे देश को आज़ादी के लिए एक छत्र के नीचे लाया । आज गांधी की ही वजह से सारे देश मे आज़ादी के लिए का बिगुल बजा हुआ है" गांधी ने लोगो को बताया कि "असली भारत कलकत्ता और दिल्ली के कुछ वकील नही बल्कि देश के सत्तर हजार गांव से देश बनता है" और गांधी ने सच मे उन्ही लोगो की लड़ाई लड़ी।  आज भी देश मे गाँधी को गाली देने वालो के नेता विदेशो में उन्ही गांधी के नाम का ढिंढोरा पीट कर सम्मान खाते है।